ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की जरूरत

Updated at : 07 Oct 2017 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहन की जरूरत

कुड़ू़ प्रखंड के चीरी मैदान में आयोजित शहीद शेख भिखारी नाक आउट फुटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई. उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावन खिलाड़ियों की कमी नहीं है. ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. इन खिलाड़ियो को संसाधन […]

विज्ञापन
कुड़ू़ प्रखंड के चीरी मैदान में आयोजित शहीद शेख भिखारी नाक आउट फुटबाल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई. उदघाटन मैच के मुख्य अतिथि कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावन खिलाड़ियों की कमी नहीं है.
ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है. इन खिलाड़ियो को संसाधन मिले तो ये प्रखंड से लेकर जिला, राज्य तथा देश का नाम रोशन कर सकते हैं. प्रखंड स्तर पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की सुविधाबहाल होनी चाहिए. इससे पहले मुख्य अतिथि का मैदान पहुंचने पर स्वागत किया गया.
उदघाटन मैच बालिका वर्ग में सिसई रांची फुटबाल टीम तथा बाघा के बीच खेला गया़ इसमें सिसई रांची की टीम ने बाघा को हराया़ बालक वर्ग में खलारी की टीम ने कंजगी को हराया़ मौके पर आयोजन समिति के मुख्य संयोजक सह चीरी पंचायत के उपमुखिया ऐनुल अंसारी, कलीम खान, उपप्रमुख खालिद अंसारी, आफताब आलम, जसीम अंसारी, बालमुकुंद मुंडा, मुकेश उरांव, रामेश्वर मिस्त्री, रेयासत अंसारी, वसीम अंसारी, माठा उरांव, चंपा उरांव समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola