श्रद्धांजलि: शहीद एसपी को नहीं भूल पायेंगे जिले के लोग

Updated at : 05 Oct 2017 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धांजलि: शहीद एसपी को नहीं भूल पायेंगे जिले के लोग

लोहरदगा : जिले में शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. रामधुन का आयोजन हुआ. जवानों ने शहीद एसपी को सलामी दी. इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहीद एसपी अजय कुमार सिंह ने लोहरदगा जिला के […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. रामधुन का आयोजन हुआ. जवानों ने शहीद एसपी को सलामी दी.

इस मौके पर लोगों ने कहा कि शहीद एसपी अजय कुमार सिंह ने लोहरदगा जिला के लोगों की रक्षा एवं अमन-चैन के लिए उग्रवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. ऐसे जाबांज एसपी को लोहरदगा जिलावासी कभी भूल नहीं पायेंगे. शहीद एसपी अजय कुमार सिंह लोहरदगा जिलावासियों के दिलों में आज भी जिंदा हैं. लोगों ने उनकी बहादूरी की तारीफ की.


इस मौके पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, जिले के आम व खास लोग मौजूद थे. इस अवसर पर उपायुक्त विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, डीएफओ विकास उज्जवल, एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, डीएसपी आशिष कुमार महली, पुलिस इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद, जेपीएन चौधरी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, वार्ड पार्षद राजीव रंजन, निशिथ जायसवाल, आलोक कुमार साहू, विरेंद्र मित्तल, राज मित्तल, चंद्रशेखर प्रसाद, हनुमान प्रसाद राजगड़िया, बाल किशोर शाहदेव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. तमाम लोगों ने शहीद एसपी अजय कुमार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया. माल्यार्पण के बाद पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर लगाया गया़ इसमें लोगों ने रक्तदान किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola