बैठक: डीसी ने पीएम आवास योजना की समीक्षा की, कहा लाभुकों का गृह प्रवेश 24 नवंबर तक करायें
Updated at : 05 Oct 2017 12:58 PM (IST)
विज्ञापन

कैरो- लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय कैरो में उपायुक्त विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक के माध्यम से पंचायतवार जिसमें कैरो 113, गजनी 133, गुड़ी 66, हनहट 73, सढ़ाबे 52 तथा नरौली में 77 कुल 516 आवास के निर्माण में कितने आवास का प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व फाइनल किश्त की […]
विज्ञापन
कैरो- लोहरदगा : प्रखंड कार्यालय कैरो में उपायुक्त विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक की. बैठक के माध्यम से पंचायतवार जिसमें कैरो 113, गजनी 133, गुड़ी 66, हनहट 73, सढ़ाबे 52 तथा नरौली में 77 कुल 516 आवास के निर्माण में कितने आवास का प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व फाइनल किश्त की राशि लाभुकों को निर्गत की जा चुकी है और कितनों का काम किस अवस्था में है इसकी विस्तृत जानकारी ली़.
डीसी ने कहा कि जिनके आवास का काम पूरा नहीं हुआ है तो आगे के निर्माण कार्य के लिए राशि लाभुक को उपलब्ध करायें और कार्य में तेजी लाते हुए 14 नवंबर से 20 नवंबर तक सभी का गृह प्रवेश कराना सुनिश्चित करे़ं उन्होंने यह निर्देश पंचायत सचिव, जनसेवक, रोजगार सेवक, पंचायत स्वंय सेवकों यहित प्रधानमंत्री आवास से जुड़े सभी अधिकारियों को दिया.
साथ ही प्रधानमंत्री आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक प्रत्येक शनिवार को जिला में करने की बात कही. बैठक में बीडीओ मनोज कुमार, सीओ अनुज बांडो,बीपीओ सुदर्शन लकड़ा, दिनेश कुमार, अमन कुमार, अजय कच्छप, गुहा उरांव, दुर्गा भगत, बुरंगा भगत, आनंद सिंह, हिबजुल रहमान, नंदा भगत, मंसूर अंसारी, रेयाजुदीन मिरदाहा, परवेज अख्तर, पंचायत स्वंय सेवक रामप्रसाद पाल, शमीम अख्तर,सिमोन बाखला, सतीश उरांव, झुनिया उरांव, कृष्णा साहू, सीमा सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




