बापू व शास्त्री जी के बताये मार्ग पर चलें : डीसी
Updated at : 03 Oct 2017 1:23 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. गुदरी बाजार स्थित बापू की प्रतिमा तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, एसडीओ […]
विज्ञापन
लोहरदगा: जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. गुदरी बाजार स्थित बापू की प्रतिमा तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, एसडीओ राज महेश्वरम, डीएसपी आशिष कुमार महली, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, डीटीओ राजीव कुमार, महिला थाना प्रभारी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, पंकज लाल गुप्ता, संजय वर्मन, राजकुमार वर्मा, अशोक घोष, राजेश महतो, संदीप पोद्दार, बालकृष्णा सिंह, दीपक अग्रवाल, बाल किशोर शाहदेव, संजीव रंजन सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
भंडरा-लोहरदगा़ युवा ग्रामीण विकास समिति भैंसमुंदो ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती सामुदायिक भवन मे मनायी. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्णा सिंह ने की. मौके पर बालकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा स्वच्छता ही सेवा है के तहत सफाई का ध्यान सभी को रखना है. गांव में सड़क तथा चापानलों के आसपास सफाई की गयी. मौके पर बासु उरांव, सूरज कुमार, राजू सिंह, अशोक महतो, जितु उरांव, दिनेश उरांव, असलम अंसारी, सूदन महतो, विवेक सिंह, अभिषेक सिंह, चंद्रिका सिंह, रवि महतो, मनोज कुमार, अभय सिंह, फुलचंद महतो सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




