सीआरपीएफ 158 बटालियन ने सफाई अभियान चलाया

लोहरदगा. स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देश पर सीआरपीएफ 158 बटालियन के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन पखवारा मनाया जा रहा है. इस अभियान को सफल बनाने हेतु सीआरपीएफ 158 बटालियन के द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौहान एवं रामवरण फिलिप के नेतृत्व में सुदर्शन संप्रेशन केंद्र, परिसदन, बहुदेशीय […]
इस अभियान को सफल बनाने हेतु सीआरपीएफ 158 बटालियन के द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौहान एवं रामवरण फिलिप के नेतृत्व में सुदर्शन संप्रेशन केंद्र, परिसदन, बहुदेशीय भवन, बज्रगृह सह मतगणना केंद्र में सफाई अभियान चलाया गया.
मौके पर सीआरपीएफ 158 बटालियन के अधिकारी द्वारा स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए सार्वजनिक ठिकानों एवं सरकारी कार्यालयों के आसपास के इलाके को साफ सुथरा रखने के लिए जागरूक किया गया. इस अवसर पर 158 बटालियन के अधिकारी, जवानों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा झाड़ी, नाली, पानी की टंकी, शौचालय एवं कचरा इकट्ठा करने के स्थान की सफाई की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




