लकड़ा ब्रदर्स चिरी ने मादा को 1-0 से हराया

Updated at : 29 Sep 2017 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
लकड़ा ब्रदर्स चिरी ने मादा को 1-0 से हराया

लोहरदगा: प्रगति युवा कमेटी मसमानो की ओर से बर टंगरा स्थित गाजी बगीचा में आयोजित चार दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय सचिव सुनैना कुमारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेन्हा जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष रामलखन […]

विज्ञापन

लोहरदगा: प्रगति युवा कमेटी मसमानो की ओर से बर टंगरा स्थित गाजी बगीचा में आयोजित चार दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ. समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष सह आजसू के केंद्रीय सचिव सुनैना कुमारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में सेन्हा जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी जिलाध्यक्ष रामलखन प्रसाद, मसमानो पंचयात मुखिया सुप्रिया उरांव, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश मार्गदर्शक मंडल संयोजक कृष्ण चैतन्य उपस्थित थे.

फाइनल मैच के पहले पूर्व सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया. जिसके बाद अतिथियों के द्वारा संयुक्त रुप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. फाइनल मैच मादा और लकड़ा ब्रदर्श चिरी के बीच खेला गया जिसमें लकड़ा ब्रदर्श चिरी ने मादा को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं तीसरे स्थान पर एसटी बरवाटोली मसमानो व चौथे स्थान पर बंगाल टाईगर न्यू स्टार गणेशपुर मंडर की टीम रही.

सभी विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा खस्सी और शिल्ड देकर प्रोत्साहित किया गया. इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया. अतिथियों के यहां पहुंचने पर कमेटी की ओर से पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्य रूप से स्वागत किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि सुनैना कुमारी ने कहा कि खिलाड़ियों खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, निश्चित रूप से सफल होंगे. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभा खिलाड़ियों की कमी नहीं है बस उन्हें अच्छा प्लेटफॉर्म देने की जरूरत है. फुटबॉल खेल खेलने से शरीर के सभी अंगों का विकास होता है. शरीर में फुर्ती आती है. सहयोग एवं अनुशासन की भावना का विकास होता है. खेल आनंद के लिए खेला जाता है. हमें खेलों को स्वास्थ्य लाभ अनुशासन एवं सहयोग की भावना को लेकर खेलनी चाहिए. मौके पर समिति के अध्यक्ष चारो उरांव, सचिव चंपा उरांव, देवेंद्र सिंह, विजय कुमार यादव, हरि पहान, गीता उरांव, लाल रंजीत लाल नाथ शाहदेव, निरंजन एक्का, संजोल उरांव, मदन वर्मा, रेफरी सुशील उरांव, विनोद उरांव, एतवा उरांव, शनिचरवा उरांव, जीतरात उरांव, पासिन अंसारी, सुरेश भगत, कलेश्वर साहू, त्रिभुवन लाल नाथ शाहदेव, किरपाल उरांव, सुरेश उरांव, शंकर भगत सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे. मैन ऑफ द सीरिज मादा टीम के सचिन उरांव, मैन ऑफ द मैच चिरी टीम के सनातन लकड़ा, बेस्ट गोलकीपर चिरी के अमित लकड़ा, बेस्ट स्कोरर मादा के बुधराम उरांव, बेस्ट डिफेंडर चिरी के अभिषेक लकड़ा, बेस्ट रनर एसटी बरवाटोली के मनीष उरांव, बेस्ट कप्तान बंगाल टाईगर न्यू स्टार गणेशपुर के विपिन उरांव व अनुशासित टीम चिरी को शील्ड व टी शर्ट देकर प्रोत्साहित किया गया. इसके अलावा रेफरी शंकर उरांव, कृपाल उरांव, जेरकू उरांव, सुशील उरांव व सुरेश उरांव को ट्रैकशूट देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola