27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों का अधिकार

Updated at : 09 Sep 2017 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों का अधिकार

पिछड़ा वर्ग राज्य संयोजक ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा लोहरदगा : आजसू पार्टी के पिछड़ा वर्ग राज्य संयोजक विजय कुमार साहू लोहरदगा पहुंचे. उन्होंने आजसू जिला अध्यक्ष राम लखन प्रसाद के आवास पर पिछड़ा वर्ग के लोगो के साथ बैठक की. मौके पर राज्य संयोजक ने बताया कि अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा पिछड़ा […]

विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग राज्य संयोजक ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
लोहरदगा : आजसू पार्टी के पिछड़ा वर्ग राज्य संयोजक विजय कुमार साहू लोहरदगा पहुंचे. उन्होंने आजसू जिला अध्यक्ष राम लखन प्रसाद के आवास पर पिछड़ा वर्ग के लोगो के साथ बैठक की.
मौके पर राज्य संयोजक ने बताया कि अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा पिछड़ा वर्ग के मुद्दों को लेकर और खास कर 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर लगातार संघर्षरत रही है और पिछड़ा वर्ग महासभा ने इस मुद्दे पर राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा है. राज्य सरकार का 1000 दिन पूरा हो रहा है और पूर्ण बहुमत की सरकार भी इस पर कोई पहल नहीं की है. झारखंड में पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत होने के बावजूद मात्र 14 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है जो की संविधान में वर्णित सामाजिक न्याय शब्द का विरोधाभाष प्रतीत होता है. 27 प्रतिशत आरक्षण पिछड़ों का अधिकार है.
इस लड़ाई को तेज करने व जारी रखने के लिए 11 सितंबर को रांची के संगम गार्डन में पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया है़ इसमे राज्य भर के पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस सभा में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित रहेंगे.
सभा में आगे की रणनीति और आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जायेगी. बैठक में जिला अध्य्क्ष रामलखन प्रसाद, जीप अध्य्क्ष सुनैना कुमारी, सूरज अग्रवाल, कंवलजीत सिंह, लाल गुड्डू नाथ शाहदेव, एम रहमान, परमानंद महतो, रंजीत साहू, दिलीप साहू, कलीम खान, विमलेश साहू, रघु महतो, छोटू महतो, अनीता देवी, अंजू देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola