परेशानी: पुल के अभाव में कैरो प्रखंड के लोग बरसात में करते हैं कठिनाइयों का सामना, बरसात में कई गांव बन जाते हैं टापू
Updated at : 04 Sep 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा: कैरो को प्रखंड का दर्जा मिले नौ साल बीत गये लेकिन आज तक प्रखंड क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए न तो आवागमन की व्यवस्था करायी गयी है और न ही प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने पुल पुलियों का निर्माण ही हो सका है. इसके […]
विज्ञापन
लोहरदगा: कैरो को प्रखंड का दर्जा मिले नौ साल बीत गये लेकिन आज तक प्रखंड क्षेत्र के लोगों को प्रखंड मुख्यालय तक पहुंचने के लिए न तो आवागमन की व्यवस्था करायी गयी है और न ही प्रखंड क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने पुल पुलियों का निर्माण ही हो सका है. इसके कारण बरसात के दिनों में कई गांवों के लोग अभी भी टापू में रहने जैसा महसूस करते हैं.
चाल्हो, महुवरी, गोपालगंज, बक्सी आदि गांवों के लोग बरसात के दिनों में पुल के अभाव में प्रखंड मुख्यालय से कटे रहते हैं. इन गांवों के बच्चे भी बरसात के मौसम में हाइस्कूल कैरो पढ़ाई करने के लिए नहीं पहुंच पाते. किसानों एवं मरीजों को बरसात के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. कैरो प्रखंड क्षेत्र के लोगों को भंडरा बाजार एवं जिला मुख्यालय निकलने में नंदनी नदी में अधूरा पुल परेशानी का कारण बना हुआ है.
एप्रोच रोड नहीं बनने से पुल बेकार, पुिलया में सीढ़ी लगा पार हो रहे हैं लोग
दूसरी तरफ कंदनी नदी में कैरो चाल्हो पथ में अधूरा पुल से चाल्हो, महुवरी, गोपालगंज के लोग परेशान हैं. इस पुल का निर्माण लगभग पूरा कर दिया गया है लेकिन सिर्फ गार्डवाल बनाकर एप्रोच रोड के अभाव में पुलिया पार करना लोगों के लिए कठिनाई भरा काम हो गया है. लोग मजबूरन अधूरी पुलिया में सीढ़ी लगाकर किसी प्रकार आना जाना करते हैं. यह जोखिम भरा काम है लेकिन लोग अपने जरूरी काम के लिए जान जोखिम में डालकर ही कैरो पहुंचते हैं. कंदनी नदी में कैरो बख्सी सड़क में पुल नहीं बनने के कारण यहां के लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. बरसात के दिन में बख्सी गांव के लोग अपने गांव से बड़ी मुश्किल से निकल पाते हैं.
बरसात बाद गार्डवाल िनर्माण कर बना दिया जायेगा एप्रोच पथ : संवेदक
गजनी चाल्हो पथ पर काम करा रहे संवेदक ने बताया कि बरसात के कारण गार्डवाल निर्माण नहीं कराया जा सका. इसके कारण एप्रोच सड़क भी नहीं बनी. बरसात समाप्त होते ही गार्डवाल निर्माण कर एप्रोच सड़क बना दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




