ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण शुरू
Updated at : 02 Sep 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन

कैरो(लोहरदगा). प्रखंड मुख्यालय स्थित ख़ुशी ब्यूटी पार्लर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो माह तक 30 प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी ने फीता काट कर किया. मौके पर पंसस शरत कुमार विद्यार्थी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू […]
विज्ञापन
कैरो(लोहरदगा). प्रखंड मुख्यालय स्थित ख़ुशी ब्यूटी पार्लर में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दो माह तक 30 प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कैरो पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी ने फीता काट कर किया. मौके पर पंसस शरत कुमार विद्यार्थी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा संचालित युवा कौशल विकास प्रशिक्षण समय-समय पर चला कर लोगो को स्वरोजगार से जोड़ने की जो काम किया जा रहा है, वह सराहनीय कार्य है.
ब्यूटी पार्लर शिक्षिका पूनम देवी ने प्रशिक्षणार्थियों को ससमय उपस्थित होकर पूरे मन से प्रशिक्षण लेने का आग्रह किया. मौके पर सुनैना देवी, रामप्रसाद पाल, शंभु सोनी, सरस्वती कुमारी, पूनम कुमारी, बेबी कुमारी, मनीता कुमारी, मोनिका कुमारी, नीतू कुमारी, मुन्नी कुमारी, लवली कुमारी, पूजा कुमारी आदि मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




