बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी थी, नाले के पास मिला भोला

Updated at : 28 Aug 2017 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी थी, नाले के पास मिला भोला

किस्को: किस्को थाना क्षेत्र के पाखर पंचायत अंतर्गत ग्राम हुटाप निवासी छईठन ठाकुर का एक वर्षीय पुत्र भोला ठाकुर को ग्रामीणों ने शनिवार की शाम लगभग सात बजे जंगल लोहरी टोंगरी स्थित झरिया कोना नाला से बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चे की मां ललिता देवी शनिवार की शाम […]

विज्ञापन

किस्को: किस्को थाना क्षेत्र के पाखर पंचायत अंतर्गत ग्राम हुटाप निवासी छईठन ठाकुर का एक वर्षीय पुत्र भोला ठाकुर को ग्रामीणों ने शनिवार की शाम लगभग सात बजे जंगल लोहरी टोंगरी स्थित झरिया कोना नाला से बरामद किया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बच्चे की मां ललिता देवी शनिवार की शाम घर में शाम 6:30 बजे रसोई में खाना बना रही थी व मासूम बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था.

इस बीच मां जब बाहर आयी, तो देखा बच्चा गायब था. आसपास देखने के बाद जब बच्चा नहीं मिला, तो इसकी जानकारी अपने आस पास के लोगों को दी. इसके बाद बच्चे को सभी ग्रामीण खोजने लगे. इस बीच यह अफवाह फैली कि बच्चा चोर भोला ठाकुर को चुरा कर ले गया है. यह खबर आसपास के गांवों में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक हथियार व टार्च लालटेन लेकर जंगल की ओर चल पड़े. हुटाप से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहरी टोंगरी के पास जब ग्रामीण पहुंचे, तो झरिया कोना नाला के समीप बच्चे की रोने की आवाज आयी. ग्रामीणों ने वहां जाकर देखा, तो बच्चा भोला ठाकुर था. भोला ठाकुर को बरामद करने के बाद सभी ग्रामीण लोहरी टोंगरी को चारो ओर से घेर कर बच्चा चोर की तलाश देर रात तक करते रहे. पर ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला. इधर बच्चा चोर द्वारा बच्चा चोरी कर लेने की सूचना किस्को पुलिस को दी गयी.


सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा व पुलिस निरीक्षक जेपीएन चौधरी फायर ब्रिगेड के साथ दल-बल लेकर हुटाप गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. ग्रामीण अफवाह पर ध्यान नहीं दें. कहा कि किसी तरह की सूचना मिलती है, तो पुलिस को सूचना देंगे. ग्रामीण किसी भी हाल में कानून को अपने हाथ में नहीं लेंगे. मामले में किस्को थाना पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं की गयी है, फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. आखिर एक वर्ष का बच्चा जंगल पहुंचा कैसे. यह काम बच्चा चोर गिरोह का है या छईठन ठाकुर का. किसी से पूर्व का अंदरूनी दुश्मनी है या फिर कोई अपहरण कर ले गया था. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

घटना के बाद बच्चे भयभीत: बच्चा चोरी की अफवाह पर रात्रि पाठशाला में पढ़ने वाले बच्चों में डर बना हुआ है. बच्चे डर के कारण रात्रि पाठशाला व मदरसा में पढ़ने जाने से कतरा रहे है.

छोटे बच्चों पर ध्यान दें माता-पिता: बच्चा चोर की घटना के बारे में सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को थाना क्षेत्र के ग्राम हुटाप पहुंच कर ग्रामीणों से बैठक कर कहा कि अभिभावक अफवाह पर न दें. बल्कि सभी अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष रूप से निगरानी रखें. कहा कि खासकर छोटे बच्चों को विशेष ध्यान दें.

लोग तरह तरह की कर रहे है चर्चा: बच्चा चोरी की घटना से आसपास के ग्रामीणों तरह-तरह के चर्चा कर रहे है. कोई अफवाह फैलाने की बात कर रहे है, तो कोई रची रची-रचायी साजिश रचने की बात कर रहे है. हालांकि सत्य जो भी हो लेकिन बच्चा चोरी की घटना प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola