समाहरणालय में डीसी विनोद कुमार ने बैठक की, कहा पेशरार में शीघ्र चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मी की प्रतिनियुक्ति करें

Updated at : 09 Aug 2017 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
समाहरणालय में डीसी विनोद कुमार ने बैठक की, कहा पेशरार में शीघ्र चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मी की प्रतिनियुक्ति करें

लोहरदगा: समाहरणालय के सभाकक्ष में डीसी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने 12 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव के साथ होनेवाली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में विभागवार प्रगति की जानकारी उपायुक्त ने ली और तमाम विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो […]

विज्ञापन
लोहरदगा: समाहरणालय के सभाकक्ष में डीसी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने 12 अगस्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव के साथ होनेवाली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की. बैठक में विभागवार प्रगति की जानकारी उपायुक्त ने ली और तमाम विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी लक्ष्य उन्हें दिया गया है, उसे प्राप्त करें. कार्य में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि वे पेशरार स्वास्थ्य केंद्र में अविलंब चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें, ताकि वहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके. उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग केंद्र, कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को कई निर्देश दिये. उपायुक्त ने कहा कि जिले के विकास में तमाम लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित ईमानदारीपूर्वक करें.
जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि विकास की जो भी योजनाएं सरकार द्वारा संचालित की जा रही है, उसका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों को मिले. बैठक में एसडीओ राज महेश्वरम, आइटीडीए निदेशक रविंद्र कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ पैट्रिक टेटे, जिला कल्याण पदाधिकारी मधुमती कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जेएमडीआईसी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग रेयाज आलम, नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के सचिव, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, एनआइसी के सोमू दत्ता, डीआरडीए सुदीप तमेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola