योजना का लाभ दिलाना प्रशासन का कर्तव्य

Updated at : 06 Aug 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
योजना का लाभ दिलाना प्रशासन का कर्तव्य

किस्को-लोहरदगा: पेशरार प्रखंड के ग्रामीणों को डीबीटी आधार सीडिंग व आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ शत प्रतिशत दिलाने को लेकर तुईमु पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय सांडिल्य की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया. मौके पर बीडीओ संजय सांडिल्य ने कहा कि सरकार के द्वारा ग्रामीणों को शत प्रतिशत उनके अधिकारों का लाभ […]

विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा: पेशरार प्रखंड के ग्रामीणों को डीबीटी आधार सीडिंग व आदिम जनजाति पेंशन योजना का लाभ शत प्रतिशत दिलाने को लेकर तुईमु पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय सांडिल्य की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया. मौके पर बीडीओ संजय सांडिल्य ने कहा कि सरकार के द्वारा ग्रामीणों को शत प्रतिशत उनके अधिकारों का लाभ देने के उद्देश्य से योजना तैयार कर धरातल में उतारा गया है.

बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से दी जाने वाली सभी प्रकार के योजनाओं का लाभ दिलाना प्रखंड प्रशासन का कर्तव्य बनता है. बीडीओ ने ग्रामीणों को सरकार की ओर से मिलनेवाली सभी प्रकार के लाभ को शत प्रतिशत लोगों को अवश्य दी जायेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को डीबीटी आधार सीडिंग कराने में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की बात कही साथ ही आदिम जनजाति परिवारों को पेंशन योजना का लाभ लेने की बात कही.

प्रखंड कर्मियों को विशेष रूप से निर्देश दिया और कहा कि कर्मी अपने-अपने कार्य के प्रति गंभीरता लाये और ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान में रूचि लायें, नहीं तो नपे जायेंगे. मौके पर तुईमु मुखिया लखन असुर, बीपीओ जीवन मुकूट टूटी सहित प्रखंड कर्मी व सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola