आयोजन: तुलसीदास व प्रेमचंद की जयंती पर एसडीपीओ ने कहा, प्रेमचंद अपने उपन्यासों व कहानियों से अमर हो गये

Updated at : 03 Aug 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
आयोजन: तुलसीदास व प्रेमचंद की जयंती पर एसडीपीओ ने कहा, प्रेमचंद अपने उपन्यासों व कहानियों से अमर हो गये

लोहरदगा : हिंदी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास एवं प्रेमचंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि प्रेमचंद वास्तव में अपने उपन्यासों एवं कहानियों से अमर हो गये. उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के […]

विज्ञापन

लोहरदगा : हिंदी साहित्य एवं कला परिषद द्वारा मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में गोस्वामी तुलसीदास एवं प्रेमचंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने कहा कि प्रेमचंद वास्तव में अपने उपन्यासों एवं कहानियों से अमर हो गये. उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के उपन्यास शाश्वस्त साहित्य के सुंदर उदाहरण हैं.

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे लगन के साथ पढ़ाई करें. कार्यक्रम में काव्य संग्रह प्रतिध्वनि का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया. मौके पर ब्रजेश नारायण झा ने कहा कि प्रेमचंद की कहानी की विशिष्टता यह है कि उसमें आदर्श एवं यथार्थ का गंगा-यमुनी संगम है. कार्यक्रम को प्रो परमानंद अग्रवाल, डॉ राज मित्तल, राजेंद्र प्रसाद खत्री, उत्तम मुखर्जी, गौतम लेनिन, युगल किशोर प्रसाद, ब्रजेश नारायण झा, डॉ अर्जुनदेव शर्मा सहित अन्य साहित्य प्रेमियों ने संबोधित किया. समारोह में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र- छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया़ इनमें प्रथम अर्पण मिंज, द्वितीय सृष्टि अग्रवाल तथा तृतीय तरुण प्रजापति रहे. मनीष भगत, रोशन एवं प्रकाश भगत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. इससे पूर्व गोस्वामी तुलसीदास तथा प्रेमचंद के चित्रों पर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा तथा अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया़ इसके पश्चात सरस्वती वंदना बीएन झा द्वारा प्रस्तुत किया गया. स्वागत गान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया.

डॉ राज मित्तल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अर्जुन देव शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ विद्यानंदन शर्मा द्वारा किया गया. समारोह में बुधन यादव ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया. मौके पर डाॅ अवध बिहारी दूबे, प्रधानाचार्य कुमार विमलेश, रामध्यान सिंह, इंटर महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola