अनियमित विद्युतापूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Updated at : 02 Aug 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
अनियमित विद्युतापूर्ति से जनजीवन अस्त-व्यस्त

किस्को-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक महीनों से अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं. बिजली कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से 24 घंटे में नाम मात्र के बड़ी मुश्किल से एक घंटा बिजली प्रखंड के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल पा रही है. तिसिया फीडर के लाभुकों की तो और स्थिति […]

विज्ञापन
किस्को-लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र में पिछले एक महीनों से अनियमित बिजली आपूर्ति से ग्रामीण परेशान हैं. बिजली कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से 24 घंटे में नाम मात्र के बड़ी मुश्किल से एक घंटा बिजली प्रखंड के पहाड़ी व जंगली क्षेत्र के ग्रामीणों को मिल पा रही है. तिसिया फीडर के लाभुकों की तो और स्थिति खराब है. पिछले एक सप्ताह से अनियमित विद्युत आपूर्ति से लोग त्रस्त हैं. बरसात के दिनों में ऐसे भी बिजली की लचर व्यवस्था से लोगों को परेशानी रहती थी. ऊपर से बिजली कर्मी के हड़ताल में जाने से नाम मात्र के लोगों को बिजली प्राप्त हो रहा है. रात में जहां बिजली गायब रहती है वही दिन में भी घंटों बिजली का दर्शन नहीं होता है.
इधर बिजली की आवाजाही से न सिर्फ प्रखंड एवं अंचल कार्यालय प्रभावित हो रहा है बल्कि किस्को थाना, सीआरपीएफ कैम्प, बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड ग्रामीण बैंक सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थान भी प्रभावित हो रहा है. बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर किस्को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष सामुल अंसारी का कहना है कि बिजली विभाग प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाये वरना ग्रामीण बाध्य होकर आंदोलन करेंगे. वहीं किस्को प्रखंड के ग्राम तिसिया निवासी समाजसेवी राजेंद्र यादव का कहना है कि बिजली की समस्या से सबसे ज्यादा विद्यार्थी वर्ग व किसान वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं. विभाग जल्द कोई ठोस पहल करे एवं प्रखंड क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार करे. समाजसेवी नसरीन अंजुम का कहना है कि किस्को प्रखंड के ग्रामीण बिजली की आस में आये दिन परेशान हैं.

बीए पार्ट वन की छात्रा अनिता कुमारी का कहना है कि विद्यार्थियों को बिजली व्यवस्था सही नहीं रहने से पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है. इस मामले में विभाग का कहना है कि बिजली कर्मचारियों के हड़ताल में चले जाने के कारण इस तरह की स्थिति उत्पन हुई है. विभाग वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola