बड़ागांई नदी की उफान में बहे तीन व्यक्ति, दो की मौत

भंडरा-लोहरदगा: भंडरा थाना क्षेत्र के बड़ागांई नदी के उफान में बड़ागांई गांव निवासी कृष्णा राम उस्ताद एवं रवि राम उस्ताद की मौत हो गयी. एक व्यक्ति दिलीप ठाकुर पेड़ को पकड़ कर अपनी जान बचायी. तीनों व्यक्ति कचमची बाजार से वापस मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. मोटरसाइकिल कृष्णा राम उस्ताद चला रहा था. उसके साथ […]
कचमची बाजार से लौटने के क्रम में बड़ागांई नदी में पुल से उपर पानी बह रहा था. कुछ लोग पानी का तेज बहाव देख रुक गये थे परंतु ये तीनों व्यक्ति पानी में घुस कर पार करने की कोशिश में तेज बहाव में मोटरसाइकिल समेत बह गये. घटना सात बजे शाम की बतायी जा रही है. बीडीओ भंडरा तेज कुमार हस्सा, थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ग्रामीणों के सहयोग से रात 12 बजे दोनों का शव खोजकर निकाला गया. कृष्णा एवं रवि दोनों का शव बड़ागांई में एक ही शमशान में दाह संस्कार किया गया. दोनों की आकस्मिक मौत से बड़ागांई गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. दोनों के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है. मोटरसाइिल पुल के बगल में ही मिला, परंतु दोनो का शव लगभग एक किमी दूर पर मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




