टेंपो लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई

Updated at : 02 Aug 2017 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
टेंपो लगाने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई

कुड़ू ( लोहरदगा ): थाना से आधा किलोमीटर दूर मसजिद चौक के समीप बने अस्थायी टेंपो स्टैंड में टेंपो लगाने के विवाद में दो टेंपो चालकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की घटना के बाद कुड़ू शहरी क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू हो गया, लेकिन कुड़ू पुलिस की तत्परता […]

विज्ञापन

कुड़ू ( लोहरदगा ): थाना से आधा किलोमीटर दूर मसजिद चौक के समीप बने अस्थायी टेंपो स्टैंड में टेंपो लगाने के विवाद में दो टेंपो चालकों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. मारपीट की घटना के बाद कुड़ू शहरी क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू हो गया, लेकिन कुड़ू पुलिस की तत्परता से माहौल शांत हो गया. टेंपो चालक के बयान पर दो लोगों पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस मसजिद चौक के पास जांच कर रही है.

थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने मसजिद चौक में बने अस्थायी टेंपो स्टैंड को हटाने का आदेश दिया है, जो भी टेंपो लगाते हुए पकड़ा जायेगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी ने बताया कि कुड़ू थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ निवासी मोंटी कुमार ने कुड़ू थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताया जाता है कि मोंटी कुमार अपनी टेंपो लेकर मसजिद चौक पहुंचा था. इसी बीच टेंपो लगाने को लेकर दो टेंपो चालक मोहम्द वसीम एवं अयाज के साथ तू-तू , मैं-मै शुरू हो गया, इसी बीच दोनों टेंपो चालको ने मोंटी की पिटाई कर दी. मामला बिगड़ने लगा. इसी बीच किसी ने कुड़ू पुलिस को सूचना दी . मौके पर कुड़ू थाना के अनि बीके दीक्षित एंव सअनि नफीस आलम मौके पर पहुंचे एवं मामले को शांत कराया. इसी बीच कुछ लोग माहौल बिगाड़ने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन कुड़ू पुलिस ने समय रहते मामले को संभाल लिया . पुलिस मसजिद चौक के समीप कैंप कर रही है. मोंटी के लिखित आवेदन के बाद दो टेंपो चालकों पर मारपीट करने का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी . थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने बताया कि कानून तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola