खेतों में पानी जमाव से किसानों की बढ़ी समस्या

Updated at : 28 Jul 2017 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
खेतों में पानी जमाव से किसानों की बढ़ी समस्या

भंडरा- लोहरदगा : नंदनी जलाशय में स्टोरेज क्षमता से अधिक पानी जमा हो जाने के कारण डैम के किनारे स्थित खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गयी. भीठा, अंबवा, नगड़ी, मकुंदा, तेतरपोका गांव के किसानों का कहना है इस समय इतनी अधिक वर्षा हुई कि डैम के बाहर क्षेत्रों में पानी जमा […]

विज्ञापन

भंडरा- लोहरदगा : नंदनी जलाशय में स्टोरेज क्षमता से अधिक पानी जमा हो जाने के कारण डैम के किनारे स्थित खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गयी. भीठा, अंबवा, नगड़ी, मकुंदा, तेतरपोका गांव के किसानों का कहना है इस समय इतनी अधिक वर्षा हुई कि डैम के बाहर क्षेत्रों में पानी जमा हो गया है.

खेतों में धान रोपाई की जा चुकी है. पानी जमाव के कारण धान के फसल के सड़ने की संभावना बनी हुई है. धान का फसल सड़ने से पांचों गांव के किसानों को लाखों रुपये की क्षति हो जायेगी. किसानों की मांग है कि डैम के सभी नहर खोल कर इस समस्या से बचायी जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola