दो साल पूर्व बनी पुलिया का पिलर धंसा

Updated at : 28 Jul 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
दो साल पूर्व बनी पुलिया का पिलर धंसा

कुड़ू ( लोहरदगा ) : चार दिनों की लगातार बारिश के बाद गुरुवार को थम गयी. बारिश थमने के बाद नुकसान नजर आने लगे हैं. बारिश के कारण दो साल पहले लगभग चार करोड़ की लागत से कोलसिमरी -नदी नगढ़ा मुख्य पथ पर कोयल नदी पर बनी पुलिया का एक पिलर लगभग एक फीट धंस […]

विज्ञापन
कुड़ू ( लोहरदगा ) : चार दिनों की लगातार बारिश के बाद गुरुवार को थम गयी. बारिश थमने के बाद नुकसान नजर आने लगे हैं. बारिश के कारण दो साल पहले लगभग चार करोड़ की लागत से कोलसिमरी -नदी नगढ़ा मुख्य पथ पर कोयल नदी पर बनी पुलिया का एक पिलर लगभग एक फीट धंस गया है. इससे पुलिया के धंसने की संभावना बढ़ गयी है.
जिदो – माराडीह मुख्य पथ पर साफी नदी पर बनी पुलिया के समीप सड़क बह गयी. इससे जिदो समेत आधा दर्जन गांव के लोगों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय आने – जाने में पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पढ़ रही है. दूसरी तरफ छह माह पहले नेशनल हाईवे 75 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर टिको नदी पर बनी पुलिया की एप्रोच सड़क धंस गयी है .
कुड़ू प्रखंड के कोलसिमरी से लोहरदगा सदर प्रखंड के नदी नगढ़ा , नगढ़ा , रामपुर, भंडरा प्रखंड को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत लगभग चार करोड़ की लागत से कोयल नदी पर पुलिया का निर्माण कराया गया था . दो साल पहले पुलिया का निर्माण कार्य संपन्न हुआ था.
पुलिया का निर्माण पलामू के ठेकेदार ने कराया था . पिछले चार दिनों तक हुई बारिश ने पुलिया निर्माण में हुई गड़बडी की पोल खोल दी . दस स्पेन की इस पुलिया के बने दो साल भी नहीं हुए थे कि बारिश के कारण एक पिलर लगभग एक फीट धंस गया . साथ ही पुलिया भी दब गयी है. इधर प्रखंड की टाटी , जिंगी एंव उडुमुडू पंचायत के एक दर्जन गांव को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले जिदो – माराडीह मुख्य पथ पर साफी नदी पर बनी पुलिया के समीप लगभग पांच फीट सड़क बह गयी है . गुरुवार को कुड़ू में साप्ताहिक बाजार था .
ग्रामीणों ने किसी प्रकार बही हुई सड़क के आधे हिस्से में मिट्टी डालते हुए पैदल चलने लायक बनाया है . जिदो – माराडीह मुख्य पथ जिंगी पंचायत के तान , जोंजरो , जिंगी , मकरा , राहे , चडरा , उडुमुडू पंचायत के मकांदू , हुरहद , बारीडीह , उडुमुडू, कैरो प्रखंड के ऐडादोन , सडाबे समेत कई गांव की मुख्य सड़क है . सड़क बहने से दोपहिया , चार पहिया वाहन , मालवाहक वाहनों का परिचालन ठप हो गया है .
इन गांव के ग्रामीणो को कुड़ू आने के लिए चेटर – जिंगी मुख्य पथ से अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी. जिंगी – चेटर मुख्य पथ पर पुलिया के ऊपर आज भी पानी बहने से लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ा. नेशनल हाइवे 75 कुड़ू – चंदवा मुख्य पथ पर टिको नदी में छह माह पहले पुलिया एवं एप्रोच सड़क का निर्माण कराया गया था . एप्रोच सड़क दोनों तरफ धंस गयी है. इससे कभी भी आवागमन बाधित हो सकता है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola