पलामू के चार लोगों के साथ लोहरदगा के सिठियो में कोयल नदी में बही एंबुुलेंस मिली

Updated at : 28 Jul 2017 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू के चार लोगों के साथ लोहरदगा के सिठियो में कोयल नदी में बही एंबुुलेंस मिली

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो में कोयल नदी में बही एंबुलेंस मिल गयी है. एंबुलेंस घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर मिली. बुधवार अहले सुबह सीठियो में कोयल नदी में एंबुलेंस बह गयी थी, जिसमें पलामू के चार लोग सवार थे. सभी एक मरीज को लेकर डालटेनगंज से रांची आ रहे थे. […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के सिठियो में कोयल नदी में बही एंबुलेंस मिल गयी है. एंबुलेंस घटनास्थल से 150 मीटर की दूरी पर मिली. बुधवार अहले सुबह सीठियो में कोयल नदी में एंबुलेंस बह गयी थी, जिसमें पलामू के चार लोग सवार थे. सभी एक मरीज को लेकर डालटेनगंज से रांची आ रहे थे. इनमें से दो लोगों (एक पुरुष और एक महिला) के शव गुरुवार को बरामद हो गये थे. दो अन्य लोगों के शव अब तक बरामद नहीं हुए हैं.

आखिर ऐसा क्‍या लिख दिया सोवेंद्र शेखर ने कि उद्वेलित हुए आदिवासी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता

ज्ञात हो कि गुरुवार को दो शव सेन्हा थाना क्षेत्र के कोरांबे के पास झाड़ियों में फंसे मिले. इनकी पहचान कौशल कुमार (28) और उसकी चचेरी बहन आभा प्रिया (18) के रूप में हुई. इसके बाद भी एनडीआरएफ की टीम बोट के माध्यम से एंबुलेंस एवं उसमें सवार गोपाल प्रसाद व उनकी पत्नी शांति देवी की तलाश कर रही है.

पलामू से शिक्षकों का एक दल भी गोपाल प्रसाद की तलाश में सिठियो पहुंच गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola