तीसरी सोमवारी: शिवालयों में उमड़ी भीड़, प्राकृतिक सौंदर्य का भी आनंद उठा रहे हैं लोग, हर-हर महादेव के नारे से गूंजा क्षेत्र

लोहरदगा: जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. लोहरदगा प्रखंड के प्राचीन खखपरता शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना करनेवालों की लंबी कतार अहले सुबह से ही लगी थी. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे थे. भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम […]
लोहरदगा: जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. लोहरदगा प्रखंड के प्राचीन खखपरता शिव मंदिर में भगवान शिव की आराधना करनेवालों की लंबी कतार अहले सुबह से ही लगी थी. इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचे थे. भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी.
शिव भक्तों की भीड़ हर शिवालयों में नजर आ रही थी. इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भगवान भोले शंकर की पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव के साथ की गयी. जगह जगह धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारा का भी आयोजन किया गया. इलाके में भक्ति गीतों के बजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था. लोगों का कहना है कि यह अदभुत संयोग है कि सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है और सावन का समापन भी सोमवार को ही होगा. इस अदभुत संयोग को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. हर कोई शिव भक्ति में लगा है और भगवान भोले शंकर के पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव के साथ की जा रही है. सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर शिवालयों में विशेष सजावट भी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




