बोल बम के जयकारे से गुंजायमान रहा कुड़ू

कुड़ू (लोहरदगा). पवित्र सावन माह की तीसरी सोमवारी के मौके पर प्रखंड के सभी शिवालयों में दिन भर बोलबम के जयकारे गूंजते रहे. शिवालयों में पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रही. सुबह 11 बजे के बाद शिवालयों मे महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पूजा करने के लिए देखी गयी. प्रखंड के […]
सुबह 11 बजे के बाद शिवालयों मे महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ पूजा करने के लिए देखी गयी. प्रखंड के दो शिवालयों प्राचीन शिव मंदिर सलगी महादेव मंडा व कुड़ू के ऐतिहासिक टिको शिव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही. साथ ही विशेष पूजा हुई.
महादेव मंडा में प्रसाद वितरण व भजन कीर्तन का आयोजन किया गया. बताया जाता है कि प्रखंड के टिको शिव मंदिर, सुकुरहुटू मंदिर, हेंजला शिव मंदिर, चंदलासो शिव मंदिर, पंडरा शिव मंदिर, जिलिंग शिव मंदिर, जिंगी शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय शिव मंदिर, इंदिरा गांधी शिव चौक शिव मंदिर, जीमा शिव मंदिर, लावांगाई शिव मंदिर समेत प्रखंड के सभी शिवालयों मे सुबह से ही भक्त पहुंचने लगे थे. वातावरण बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




