विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक

Updated at : 24 Jul 2017 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक

लोहरदगा : चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक विहिप संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री की अध्यक्षता में हुई. इसमें विहिप के उपाध्यक्ष धुर्व देव तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री केशव राजू एवं संभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र एवं भारत […]

विज्ञापन
लोहरदगा : चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में विश्व हिंदू परिषद जिला इकाई की बैठक विहिप संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री की अध्यक्षता में हुई.
इसमें विहिप के उपाध्यक्ष धुर्व देव तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री केशव राजू एवं संभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीराम के चित्र एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया. मौके पर विहिप के केशव राजू ने नौ जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति में लिये गये निर्णय का कार्यान्वयन करने को लेकर लोेगों को अवगत कराया. इसके तहत समिति विस्तार, गांव-गांव में समितियों का गठन,अगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन विहिप का स्थापना दिवस, 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस, बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा करने, जहां समिति है वहां सत्संग करना तथा हिंदू समाज पर हो रहे चतुर्दिक प्रहार से निबटने के लिए जागरूकता अभियान चला कर हिंदू संगठन तैयार करना अति आवश्यक है. प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव देव तिवारी ने कहा कि विहिप का उद्देश्य धर्मरक्षा, राष्ट्र रक्षा, गो रक्षा एवं सांस्कृतिक रक्षार्थ हेतु समर्पित है.
संभाग संगठन मंत्री कन्हैया लाल ने समिति के पदाधिकारियों की घोषणा की़ इसमें संरक्षक राजेंद्र प्रसाद खत्री, अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष जायसवाल, उपाध्यक्ष नवीन पटेल, लाल काशीनाथ शाहदेव, मंत्री दिलीप कुमार पांडेय, सह मंत्री बुधराम उरांव, कोषाध्यक्ष मुरलीधर अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष किशोर बंका, मातृ शक्ति प्रमुख सुषमा सिंह, दुर्गावाहिनी संयोजिका पूर्णिमा टोप्पो, धर्म प्रसाद प्रमुख सरोज महतो, मठ मंदिर प्रमुख शंभू शेखर को चुना गया.
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दिलीप कुमार साहू तथा धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया. बैठक में कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, रमेश उरांव, सीताराम शर्मा, प्रदीप राणा, कुमारी अनुराधा, लाल ओंकारनाथ शाहदेव, प्रमोद प्रजापति, अमरेश भारती, शिवशंकर सिंह, अजय मित्तल, सुधी प्रसाद अग्रवाल, चुन्नी राम, कन्हैया करूआ, अरविंद दूबे, कृष्णा सिंह, मुरलीधर अग्रवाल, देवाशीष कार, राजेश महतो, रामविलास सिंह, सुरेश लोहरा, संदीप कुमार गुप्ता, पवन सिंह, रंजीत यादव, आरती देवी, रतनी देवी, मदन साहू, धनंजय अग्रवाल, भीम कुमार यादव, सरोज खत्री, त्रिवेणी दास, जय गोविंद प्रसाद, प्रदीप खत्री, रवि कुमार, राम प्रजापति, विशेषश्वर उरांव, विरेंद्र महली, पिंकू वर्मा, अनुपम गुप्ता आदि थे. सुनील नायक, उमेश कांस्यकार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola