भंडरा में बाप ने रिश्ते को किया शर्मसार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated at : 24 Jul 2017 1:34 PM (IST)
विज्ञापन

भंडरा- लोहरदगा : बाप-बेटी के संबंध को कलयुगी बाप ने शर्मसार कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता को भंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया अंबा टोली की है. इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है. आरोपी दो […]
विज्ञापन
भंडरा- लोहरदगा : बाप-बेटी के संबंध को कलयुगी बाप ने शर्मसार कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता को भंडरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. घटना भंडरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया अंबा टोली की है. इस संबंध में नाबालिग पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है.
आरोपी दो साल पहले भी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में जेल जा चुका है. भंडरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. भंडरा थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले का अनुसंधान किया जा रहा है. आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




