कृषक मित्रों ने की फसल बीमा कराने की अपील
Updated at : 21 Jul 2017 12:26 PM (IST)
विज्ञापन

कैरो-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्र, पंचायत स्वयं सेवक व प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा फसल बीमा किया जा रहा है. मौके पर कृषक मित्र द्वारा सढ़ाबे पंचायत के टाटी, खरता, बक्सी, एडादोन में किसानों के साथ बैठक कर अधिकाधिक किसानों को एक डिसमिल व उससे ऊपर अपने खेत में […]
विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर कृषक मित्र, पंचायत स्वयं सेवक व प्रज्ञा केंद्र संचालक द्वारा फसल बीमा किया जा रहा है. मौके पर कृषक मित्र द्वारा सढ़ाबे पंचायत के टाटी, खरता, बक्सी, एडादोन में किसानों के साथ बैठक कर अधिकाधिक किसानों को एक डिसमिल व उससे ऊपर अपने खेत में लगे धान व मक्का फसल बीमा कराने का अपील की गयी.
मौके पर कमल क्लब के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तिवारी ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री फसल बीमा में बिचड़ा से लेकर धान पैदा होने तक का बीमा किया जा रहा है. इसलिए अधिक से अधिक किसान अपने धान व मक्का का बीमा कराये ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा के होने से उसकी भरपाई किसानों को की जा सके. मौके पर मुखिया विजय कुमार एक्का, जगबंधन भगत, जोगेंद्र उरांव, तुलसी गोप, सीमा भगत, लखन उरांव, फालो उरांव सहित ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




