कैसे होगा समय पर विकास कार्य पूरा

Updated at : 20 Jul 2017 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
कैसे होगा समय पर विकास कार्य पूरा

कुड़ू ( लोहरदगा ): सरकार विकास कार्य को ससमय पूरा कराने, राज्य को विकास के मामले मे देशभर में टॉप पर लाने का दंभ भरती है. आदेश पर आदेश निकाले जा रहे हैं, लेकिन जमीनी सत्यता यह है कि प्रखंड में अधिकारी से लेकर कर्मी के पद रिक्त पड़े हैं तो अंचल कार्यालय में राजस्व […]

विज्ञापन

कुड़ू ( लोहरदगा ): सरकार विकास कार्य को ससमय पूरा कराने, राज्य को विकास के मामले मे देशभर में टॉप पर लाने का दंभ भरती है. आदेश पर आदेश निकाले जा रहे हैं, लेकिन जमीनी सत्यता यह है कि प्रखंड में अधिकारी से लेकर कर्मी के पद रिक्त पड़े हैं तो अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी से अंचल निरीक्षक के पद खाली है. इस हालत में ससमय विकास कार्यों समेत जनकल्याण कारी योजनाएं कैसे पूरी होगी, सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. प्रखंड में कार्यरत अधिकारियों मे बीडीओ संतोष कुमार, प्रखंड पशुपालन अधिकारी सुशील तिग्गा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद एक साल से खाली है, प्रभार में जनसेवक अयूब अंसारी काम देख रहे हैं. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी का पद दो साल से खाली है. प्रभार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप काम देख रही हैं. विकास कार्यों की निगरानी व प्राक्कलन बनाने के लिए प्रखंड में एक कनीय अभियंता का पद है, जो कई वर्षों से खाली है.

मनरेगा, सर्व शिक्षा अभियान के कनीय अभियंता से काम लिया जा रहा है. प्रखंड सहायक के तीन पद है, दो पद रिक्त है. एक सहायिका के रूप मे प्रभावती देवी कार्यरत हैं. कृषि कार्यों के लिए कार्यरत जनसेवकों के दस पद सृजित किये गये हैं. सभी कार्यरत भी है, लेकिन कृषि कार्य में आधे भी काम नहीं करते है, कुछ जनसेवकों को पंचायत सचिव बनाया गया, तो कुछ से दूसरा काम कराया जा रहा है. नतीजा जनसेवक कृषि कार्य छोड़ सभी काम करते हैं. अनुसेवक के सभी पांच पदों मे कर्मी कार्यरत है. पंचायत का विकास, पंचायती राज से प्राप्त 14 वें वित्त आयोग की राशि से जनकल्याणकारी, सार्वजनिक लाभ के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की पूरी जवाबदेही पंचायत सचिवों पर होती है. प्रखंड के 14 पंचायतों में 14 पंचायत सचिव का पद सृजित किया गया है. वर्तमान में मात्र छह पंचायत सचिव नरेश कुमार, धनंजय पांडे , बी उरांव , कंदरू साहू , रउफ अंसारी , शंकर उरांव कार्यरत हैं . पंचायत सचिव के आठ पद खाली है. आलम यह है कि एक पंचायत सचिव को दो से तीन पंचायतों का प्रभार सौंपा गया है. पंचायत सचिवों को मनरेगा, जन्म – मृत्यु प्रमाण पत्र , 14 वें वित आयोग, शौचालय निर्माण इसके अलावा कई प्रकार की मासिक रिपोर्ट से लेकर कई काम कराया जा रहा है. अंचल कार्यालय में सीओ रविश राज सिंह कार्यरत है .

कुड़ू अंचल के अधीन राजस्व कर्मचारियो के सात पद सृजित किये गये हैं. वर्तमान में तीन राजस्व कर्मचारी जगनाथ उरांव, संजय कुमार एवं रीना देवी कार्यरत हैं. चार पद खाली है. एक – एक कर्मचारी पर तीन से चार हलका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. कुड़ू बीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि अधिकारियों, कर्मचारियों की कमी से जिला प्रशासन को हर माह मासिक बैठक में अवगत कराया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola