आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविका का चयन
Updated at : 15 Jul 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरा-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के गडरपो पंचायत के धनामुंजी तथा पलमी आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ नचिकेता मिश्रा की अध्यक्षता में सेविका का चयन हुआ. मौके पर धनामुंजी आंगनबाड़ी केंद्र में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मंजू एक्का तथा पलमी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सुनिता उरांव का चयन किया गया. इन दोनों केंद्रों में सेविका नियुक्ति […]
विज्ञापन
भंडरा-लोहरदगा़ : प्रखंड क्षेत्र के गडरपो पंचायत के धनामुंजी तथा पलमी आंगनबाड़ी केंद्र में सीडीपीओ नचिकेता मिश्रा की अध्यक्षता में सेविका का चयन हुआ. मौके पर धनामुंजी आंगनबाड़ी केंद्र में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मंजू एक्का तथा पलमी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सुनिता उरांव का चयन किया गया. इन दोनों केंद्रों में सेविका नियुक्ति के लिए आठ-आठ आवेदन प्राप्त हुए थे.
धनामुंजी केंद्र में सेविका नियुक्ति कराने के बाद वापस लौट रहीं सीडीपीओ नचिकेता के वाहन को शरारती तत्वों ने आधे घंटे तक रोक दिया. इसकी सूचना भंडरा थाना पुलिस को मिलने पर वहां पहुंची और शरारती तत्वों को खदेड़ा. मौके पर मुखिया निशा कुमारी, पर्यवेक्षिका उषा लकड़ा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




