कार्यशैली में सुधार लायें स्कूलकर्मी

Updated at : 15 Jul 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशैली में सुधार लायें स्कूलकर्मी

कुड़ू : उपायुक्त विनोद कुमार गुरुवार को प्रखंड के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई गडबड़ी सामने आयी. कहीं रजिस्ट्रेशन के नाम पर निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे लेने की बात सामने आयी, तो किसी विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की जानकारी समेत कई पंजी नहीं मिली़ इस […]

विज्ञापन
कुड़ू : उपायुक्त विनोद कुमार गुरुवार को प्रखंड के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कई गडबड़ी सामने आयी. कहीं रजिस्ट्रेशन के नाम पर निर्धारित फीस से ज्यादा पैसे लेने की बात सामने आयी, तो किसी विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की जानकारी समेत कई पंजी नहीं मिली़ इस पर डीसी ने नाराजगी जाहिर की तथा कहा कि शिक्षक कार्यशैली में सुधार लायें. कारण बताओ नोटिस भी जारी किया. डीसी सुबह नौ बजे कुड़ू पहुंचे. प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय जिंलिग पहुंच कर प्रभारी प्रधानाध्यापिका से जानकारी ली.
बताया गया कि विद्यालय में प्रथम वर्ग से अष्टम वर्ग तक के पढ़ाई की व्यवस्था है. कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 256 है़ इसमें गुरुवार को मात्र 96 बच्चे विद्यालय पहुंचे थे. विद्यालय का भंडार पंजी, प्रबंधन समिति की बैठक, विद्यालय कार्यकारिणी की बैठक समेत कई बैठकों का रजिस्टर नहीं मिलने से डीसी नाराज हुए तथा स्पष्टीकरण मांगा. बीआरपी को शिक्षा में सुधार लाने के लिए काम करने का आदेश दिया. बच्चों से भी कई जानकारी ली. बच्चों को फर्श पर बैठ पढ़ाई करते देख डीसी बिफर पड़े.
बेंच-डेस्क की खरीदारी के बावजूद बच्चे फर्श पर बैठे थे. सीओ रविश राज सिंह को आदेश दिया कि विद्यालय के लिए दान में मिली चार एकड़ छह डिसमिल जमीन की मापी करायें व अतिक्रमण करनेवालों पर कार्रवाई करें. इसके बाद डीसी प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कुड़ू पहुंचे. छात्राओं से जानकारी ली. छात्राओं ने बताया कि दो शिक्षिका है, इससे पढ़ाई में काफी परेशानी होती है. रजिस्ट्रेशन के नाम पर प्रति छात्रा दो सौ तथा किराया के नाम पर 40 रुपये लिया जा रहा है़ डीसी ने डीएसइ को मामले की जांच करने का आदेश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola