सड़क पर गिरा था तार करंट से युवक की मौत

Updated at : 15 Jul 2017 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर गिरा था तार करंट से युवक की मौत

बंशीधर नगर : नगरऊंटारी-गढ़वा पथ (एनएच-75) पर चेचरिया पुल के समीप सड़क पर गिरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृत युवक निलेश सिंह थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव का रहनेवाला था. यह घटना दिन के 10:40 बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा […]

विज्ञापन
बंशीधर नगर : नगरऊंटारी-गढ़वा पथ (एनएच-75) पर चेचरिया पुल के समीप सड़क पर गिरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. मृत युवक निलेश सिंह थाना क्षेत्र के बारोडीह गांव का रहनेवाला था. यह घटना दिन के 10:40 बजे की है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा और विद्युत विभाग के इंजीनियरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एनएच-75 को चार घंटे तक जाम कर दिया.
बीडीओ मुरली यादव व थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने. इस दौरान बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा. मृतक के छोटे भाई दिलेश सिंह ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने शव को उठने दिया. वहीं बीडीओ ने मृतक के परिवार को पारिवारिक लाभ तथा आवास योजना देने का आश्वासन दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola