सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा
Updated at : 14 Jul 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. थाना चौक से महावीर चौक तक चलाये गये इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के द्वारा किया गया. उन्होंने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अपने सामान को सड़क पर रख देने एवं सड़क जाम की समस्या उत्पन्न करने को […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. थाना चौक से महावीर चौक तक चलाये गये इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद के द्वारा किया गया. उन्होंने सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा अपने सामान को सड़क पर रख देने एवं सड़क जाम की समस्या उत्पन्न करने को लेकर कड़ी फटकार लगायी.
उन्होंने कहा कि दुकानदार अपने सामान को सड़क पर न रखें. इससे यातायात बाधित होता है और आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने पुलिस कर्मियो की मदद से सड़क किनारे रखे गये सामानों को हटवाया भी. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव कुमार, अनिल कुमार के अलावे अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




