सरकारी सुविधाओं का लाभ उठायें

Updated at : 12 Jul 2017 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी सुविधाओं का लाभ उठायें

सेन्हा-लोहरदगा़ : प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने परिवार नियोजन को लेकर बेहतर कार्य करनेवाली सहियाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार नियोजन में सहियाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने […]

विज्ञापन
सेन्हा-लोहरदगा़ : प्रखंड कार्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेन्हा में परिवार नियोजन पखवाड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य रामलखन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर मुख्य अतिथि ने परिवार नियोजन को लेकर बेहतर कार्य करनेवाली सहियाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि परिवार नियोजन में सहियाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने कहा कि लोगों को परिवार नियोजन अपना कर सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करना चाहिए.
सरकार द्वारा लोगों की सुविधाओं के लिए कई कार्यक्रम किये जा रहे हैं इसका लाभ लोगों को लेना चाहिए. जानकारी के अभाव में लोग सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाते. इसके लिए व्यापक जागरूकता की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं तथा प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने वाली सहियाओं को सरकार द्वारा निर्धारित राशी दी जाती है. बेटी के जन्म लेने पर भी आर्थिक सहयोग दिया जाता है. जिसका लाभ जानकारी के अभाव में लोग नहीं ले पाते हैं.
कार्यक्रम में विगत वर्ष सहियाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. साथ ही इस वर्ष का बजट देकर कार्य को पूर्ण करने को कहा गया.मौके पर महिला और पुरुषों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गयी़ इसमें महिलाओं को बताया गया कि अनचाहा गर्भधारण करने से बचने के लिए रोज गर्भ निरोधक गोली ले सकतीं हैं. जब गोली लेना बंद करेंगे तो पुनः गर्भवती हो सकतीं हैं. साथ ही प्रसव के बाद बंध्याकरण करा कर परिवार नियोजन की विधि को अपनाने की बात कही गयी.
मौके पर बताया गया कि पुरुषों के लिए शारीरिक संबंध बनाने समय कंडोम का उपयोग करना आवश्यक है. कार्यक्रम में प्रभारी डॉक्टर नोरेन मुंडू, डॉक्टर मानवेंद्र सिंह, इरसाद अंसारी, विकास कुमार,मरियम लकड़ा, किरण मुर्मू, महरंगीया, झरी उरांव,अख्तर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola