गुरु का जीवन में काफी महत्व

Updated at : 10 Jul 2017 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
गुरु का जीवन में काफी महत्व

लोहरदगा : भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हवन कार्यक्रम कृषि बाजार प्रांगण में हुआ. आचार्य अर्जुनदेव आर्य के निर्देशन में वैदिक मंत्रोचार द्वारा हवन कार्य संपन्न कराया गया. इस अवसर पर प्रसाद वितरण के उपरांत आचार्य अर्जुनदेव को योग शिविर के लिए भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग […]

विज्ञापन
लोहरदगा : भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति जिला इकाई द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हवन कार्यक्रम कृषि बाजार प्रांगण में हुआ. आचार्य अर्जुनदेव आर्य के निर्देशन में वैदिक मंत्रोचार द्वारा हवन कार्य संपन्न कराया गया. इस अवसर पर प्रसाद वितरण के उपरांत आचार्य अर्जुनदेव को योग शिविर के लिए भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की ओर से एक माइक सेट व साउंड सिस्टम राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं जिला प्रभारी प्रवीण भारती द्वारा प्रदान किया गया.
मौके पर प्रवीण भारती ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा गुरु भक्ति को समर्पित गुरु पूर्णिमा का पवित्र दिन भी है. आज गुरु वेद व्यास जी का जन्म दिवस है. भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु को सर्वोपरि माना गया है. वास्तव में यह दिन गुरु के रूप में ज्ञान की पूजा का है.
गुरु का जीवन में उतना ही महत्व है जितना माता-पिता का. माता-पिता के कारण इस संसार में हमारा अस्तित्व होता है किंतु जन्म के बाद एक सद्गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान और अनुशासन का ऐसा महत्व सिखाता है जिससे व्यक्ति अपने सतकर्मों और सद्विचारों से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी अमर हो जाता है. यह अमरत्व गुरु ही दे सकता है. शिव शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास गुरु ही करता है, जिससे जीवन की कठिन राह आसान हो जाती है.
मौके पर विकास गुप्ता, नवनीत गौड़, संजय मधुर, कैलाश उरांव, सम्पूर्ण जायसवाल, विजय जायसवाल, अभय भारती, सूरज कुमार, विकास सिंह, एस नागालिंगम, नीलेश कुमार, अरुण सिंह, रघुनंदन शर्मा, श्रवण साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, रामेश्वर सिंह सहित स्कूली बच्चे मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola