कैरो जोड़ा तालाब में मछली जीरा डाला गया
Updated at : 10 Jul 2017 12:02 PM (IST)
विज्ञापन

कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित जोड़ा तालाब में पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में कृषि जागृति कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग के सहयोग से लगभग 15 लाख मछली का जीरा डाला गया. मौके पर शरत कुमार ने बताया कि जोड़ा तालाब मछली पालन के लिए मशहूर था. यहांसार्वजनिक रूप से चंदा कर […]
विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा : प्रखंड मुख्यालय स्थित जोड़ा तालाब में पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विद्यार्थी के नेतृत्व में कृषि जागृति कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग के सहयोग से लगभग 15 लाख मछली का जीरा डाला गया.
मौके पर शरत कुमार ने बताया कि जोड़ा तालाब मछली पालन के लिए मशहूर था. यहांसार्वजनिक रूप से चंदा कर मछली का जीरा डाला जाता था लेकिन विगत कई वर्षों से यहां मछली पालन नहीं किया जा रहा था. इस वर्ष तालाब का जीर्णोद्धार हुआ है. तालाब 14 एकड़ क्षेत्र में बना हुआ है. ऐसे में तालाब को सिर्फ जानवरों के पानी पीने एवं लोगों के नहाने धोने के उपयोग के अलावा मछली पालन की जाये, तो लोगों के जीवकोपार्जन का साधन बनेगा.
कृषि जागृति कार्यक्रम के तहत मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों ने मछली जीरा उपलब्ध करायी. मौके पर समरूद्दीन अंसारी, मुरारी प्रसाद सोनी,पंकज साहू, मन्नान खान, बुधवा उरांव, संदीप महतो, अफरोज खान, संजय साहू, मुरशिद अंसारी, राजू महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




