वृक्ष लगाने से अधिक वृक्ष बचाना आवश्यक : सुदर्शन

Updated at : 07 Jul 2017 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
वृक्ष लगाने से अधिक वृक्ष बचाना आवश्यक : सुदर्शन

लोहरदगा : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भक्सो कोयल संगम तट पर हुआ. इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश महतो ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित […]

विज्ञापन
लोहरदगा : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम भक्सो कोयल संगम तट पर हुआ.
इसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेश महतो ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केद्रीय राज्य मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत उपस्थित हुए. मौके पर मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि वृक्ष लगाने से अधिक वृक्ष बचाना आवश्यक है. उन्होंने पेड़ की तुलना बच्चों से करते हुए कहा कि बच्चों के लालन-पालन की तरह पौधों की देखभाल करना आवश्यक है. यह जीवन की आवश्यकता है. पेड़ पौधों की अधिकता में खुशहाल जीवन संभव है.
उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है, लेकिन इसमें आम जनों का सहयोग भी आवश्यक है. लोगों को इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. भक्सो कोयल संगम तट पर वृक्ष लगाने का कार्य भाजपा नगर कमेटी द्वारा सराहनीय कार्य है. चूंकि श्मशान घाट स्थल पर एक भी पेड़ नहीं है, जिससे शवदाह करने पहुंचे लोगों को गरमी के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. उन्होंने भाजपा नगर मंडल के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि युवा इसी तरह समाज की बेहतरी के लिए कार्य करें. मौके पर नीम, जामुन, आम, पीपल, पाकर, सागवान जैसे 251 पौधे लगाये गये.
भाजपा नगर मंडल के सदस्यों ने इस अवसर पर आम जनों से पेड़ों का संरक्षण करने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन अमरेश भारती ने किया. मौके पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्रीचंद प्रजापति, ओम प्रकाश सिंह,राजमोहन राम, अशोक कुमार, संजय महतो, ओम साहू, प्रदीप खत्री, ज्ञानेश कुमार, भीम महतो, नीरज गुप्ता, त्रिवेणी दास, ब्रजबिहारी प्रसाद, अशोक खत्री, रमेश उरांव, मनीर उरांव, सीताराम शर्मा, ओम गुप्ता, बालकृष्णा सिंह, भरत साहू, वीरेंद्र साहू, सत्यकेतु, समेला भगत, मीना बाखला, सरोज महतो, कैलाश साहू, निलेश सिंह, निश्चय वर्मा, सूरज मोहन साहू सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola