जीएसटी को लेकर प्रशिक्षण

Updated at : 22 Jun 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर प्रशिक्षण

लोहरदगा : एक जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी को लेकर समाहरणालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशिक्षक के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग प्रदीप खलखो एवं उपायुक्त वाणिज्य कर सुरेश प्रसाद उपस्थित थे. प्रशिक्षण के दौरान जीएसटी व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक […]

विज्ञापन
लोहरदगा : एक जुलाई से लागू हो रहे जीएसटी को लेकर समाहरणालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रशिक्षक के रूप में असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग प्रदीप खलखो एवं उपायुक्त वाणिज्य कर सुरेश प्रसाद उपस्थित थे. प्रशिक्षण के दौरान जीएसटी व्यवस्था को लेकर प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. इस दौरान जीएसटी के फायदे से भी लोगों को अवगत कराया गया.
प्रशिक्षकों द्वारा जीएसटी लागू होने के बाद निकासी व्ययन पदाधिकारी को सरकारी सामग्री क्रय किये जाने संबंधित नियमावली व आयकर विभाग रिटर्न एवं टीडीएस को लेकर कई जानकारी दी गयी. मौके पर बताया गया कि व्यापारी वर्ग के लोग 25 जून तक ऑनलाइन रजिट्रेशन करा सकते हैं. प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण कार्य में दक्षता लाता है. उन्होंने प्रशिक्षण में प्राप्त किए जानकारी को कार्यशैली में उतारने की बात कही. मौके पर अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, कोषागार पदाधिकारी संगीता कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola