मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 16 Jun 2017 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण शुरू

विद्यालय में बाल संसद के सक्रिय भूमिका पर डाला गया प्रकाश लोहरदगा. विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने हेतु मास्टर ट्रेनर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संत अन्ना मध्य विद्यालय प्रारंभ हुआ. मास्टर ट्रेनर में प्रशिक्षु के रूप में प्रखंड परिवर्तन दल के शिक्षक, क्रियाशील सीआरपी, बीआरपी एवं प्रखंड के प्रबुद्ध शिक्षक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण […]

विज्ञापन
विद्यालय में बाल संसद के सक्रिय भूमिका पर डाला गया प्रकाश
लोहरदगा. विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने हेतु मास्टर ट्रेनर का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संत अन्ना मध्य विद्यालय प्रारंभ हुआ. मास्टर ट्रेनर में प्रशिक्षु के रूप में प्रखंड परिवर्तन दल के शिक्षक, क्रियाशील सीआरपी, बीआरपी एवं प्रखंड के प्रबुद्ध शिक्षक भाग ले रहे हैं.
प्रशिक्षण राज्य साधनसेवी किशोर कुमार वर्मा, नवनीत गौंड़, अरूण राम एवं सुकरा उरांव दे रहे हैं. प्रशिक्षण का प्रारंभ अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रशिक्षण प्रभारी अशोक कुमार पांडेय द्वारा विषय प्रवेश कराते हुए प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया. प्रशिक्षण में शिशु सदन के औचित्य पर प्रकाश किशोर कुमार वर्मा द्वारा डाला गया. सुकरा उरांव द्वारा बुनियाद कार्यक्रम को विद्यालय में लागू करने हेतु उठाये जाने वाले विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी गयी.
शिक्षक नवनीत गौड़ ने नैतिक शिक्षा को पाठ्यक्रम में समाहित करने, विद्यालय में बाल संसद के सक्रिय भूमिका, विद्यालय के पुस्तकालय को क्रियाशील बनाने पर प्रकाश डाला. उन्होंने बच्चों को मुखर बनाने हेतु आवश्यक उपाय बताया और विद्यालय को आदर्श बनाने का सुझाव दिया. सभी प्रशिक्षुओ द्वारा प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया गया. मौके पर प्रतिभागी शिक्षक सतीश उरांव, विजय लक्ष्मी कुमारी, वसुधा सिंह, सीमा चौधरी, जुबैर अख्तर, मोहमद ज़ाहिद, तैयब अंसारी, लाल रवि, अरविंद नाथ शाहदेव, ताज मोहमद, जयप्रकाश, शिव कुमार प्रजापति, उमेश साहू, अमरेंद्र कुमार, प्रमोद भारती, बिनोद सिंह, मीना कुमारी, जितेंद्र मित्तल, विजय झा, मनोज कुमार, अजीत कुमार,पूर्णकाम आदि मौजूद थे.
एससी, एसटी छात्रों की सूची जमा करने का निर्देश
भंडरा-लोहरदगा. प्रखंड कार्यालय स्थित बीआरसी भवन भंडरा में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. मौके पर बीइइओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का दायित्व है. शिक्षक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें.
शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय के कक्षा छह के सभी एससी, एसटी छात्राओं का सूची शीघ्र जमा करें, ताकि मुख्यमंत्री लाडली योजना में बालिकाओं का नाम दर्ज किया जा सके. बीइइओ ने स्पायर अवार्ड बच्चों की सूची शीघ्र जमा करने की बात कही. मौके पर साफ सफाई, पेयजल, मध्याह्न भोजन सहित बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस अवसर पर रवींद्र नाथ गुप्ता, सत्यजीत देवघरिया, जावेद अख्तर, अशोक राउत, महेश प्रसाद, राजेश बैठा, कन्हैया द्विवेदी व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola