बीएसएनएल की लचर व्यवस्था ठीक करे विभाग
Updated at : 14 Jun 2017 11:44 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से अजीज आ चुके उपभोक्ताओं ने अब दूसरी कंपनियों की सेवा लेनी शुरू कर दी है. लोगों ने बीएसएनएल की इस लचर व्यवस्था की शिकायत अलाधिकारियों से की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. बीएसएनएल की इस लचर व्यवस्था से जिले के प्रशानिक अधिकारी भी त्रस्त हैं. जिले के उपायुक्त […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से अजीज आ चुके उपभोक्ताओं ने अब दूसरी कंपनियों की सेवा लेनी शुरू कर दी है. लोगों ने बीएसएनएल की इस लचर व्यवस्था की शिकायत अलाधिकारियों से की लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. बीएसएनएल की इस लचर व्यवस्था से जिले के प्रशानिक अधिकारी भी त्रस्त हैं.
जिले के उपायुक्त विनोद कुमार ने टेलीफोन विभाग के एसडीओ को पत्र लिख कर कहा है कि आये दिन लोहरदगा में बीएसएनएल का टॉवर तथा बेसिक लाइन खराब रहता है. हर तीन-चार दिन के अंतराल में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा पूर्णत: खराब हो जाती है़ इसके कारण विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में जिला प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों को भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इसके अतिरिक्त जिला में विधि व्यवस्था के संधारण में विशेष रूप से कठिनाई उत्पन्न होजाती है. डीसी ने कहा है कि बीएसएनएल के प्रति विश्वास उठता नजर आ रहा है. उन्होंने एसडीओ को निर्देश दिया है कि प्राथमिकताके आधार पर बीएसएनएल की
मोबाइल सेवा को ठीक रखने को लेकर अविलंब व्यवस्था करें. ज्ञात हो कि लोहरदगा जिला में बीएसएनएल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. लगभग हर समय बीएसएनएल ठप ही रहता है. पूछने पर बताया जाता है कि केबुल कट गया है जबकि हकीकत कुछ और होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




