युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 08 Feb 2026 10:14 PM

विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

बालूमाथ. हेरहंज प्रखण्ड क्षेत्र के हाटाटोगरी गांव में शनिवार को एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान चंदन कुमार (20 वर्ष) पिता मोहन राम (हाटाडोंगरी, हेरहंज) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की है. युवक ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर हेरहंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किस कारण से आत्महत्या किया. आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola