बैक टू स्कूल अभियान के तहत कार्यशाला

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
बैक टू स्कूल अभियान के तहत कार्यशाला

राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को शिक्षा विभाग की पहल पर रूआर-2025 कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बारियातू : राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में मंगलवार को शिक्षा विभाग की पहल पर रूआर-2025 कार्यक्रम के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन प्रमुख उर्मिला देवी, बीपीओ बीरेंद्र भगत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यशाला का उद्देश्य बैक टू स्कूल अभियान 21 अप्रैल से 10 मई को सफल बनाना है. प्रमुख ने कहा कि शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है. सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. बच्चे स्कूल लौटे व ठहरे, तभी कार्यशाला का औचित्य है. शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी. कहा कि सामुदायिक जागरूकता व समन्वय के माध्यम से स्कूल से वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास होगा. शिक्षक अशोक कुमार राम, प्रेमचंद प्रसाद, राजेश यादव, राजकुमार व संजीव कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे. संचालन बीरेंद्र कुमार व सहायक शिक्षक भीम प्रजापति ने किया. मौके पर प्रखंड के सभी प्रधानाध्यापक, बीआरसी के कर्मचारी व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola