विद्युत करंट लगने से महिला की मौत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 May 2026 8:18 PM

विज्ञापन

विद्युत करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन

महुआडांड़. थाना क्षेत्र के अंबवाटोली गांव में सोमवार सुबह विद्युत करंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान फिलीसीता बेगं पति इग्नासियुस कुजूर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार फिलीसीता बेगं अपने घर के बाहर कपड़ा सुखाने गयी थीं. इसी दौरान अचानक विद्युत तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना के तुरंत बाद परिजन एवं आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग भी इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं तथा परिवार को ढांढ़स बंधा रहे हैं. 98 वाहनों की जांच, 16 का कटा चालान

बालूमाथ. उपायुक्त के निर्देश पर लातेहार जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उमेश मंडल के नेतृत्व में बालूमाथ और बारियातू थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. रात 8 से 11 बजे तक चले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना था. जांच के दौरान भारी वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, फिटनेस, सीट बेल्ट, परमिट और ओवरलोडिंग की कड़ाई से जांच की गयी. इस दौरान वाहनों में अवैध रूप से लगायी गयी एक्स्ट्रा लाइटों पर भी कार्रवाई की गयी. चालकों को केवल कंपनी फिटेड लाइट इस्तेमाल करने की हिदायत दी गयी. अभियान के तहत कुल 98 वाहनों की जांच की गयी, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहनों का ऑनलाइन चालान काटते हुए कुल 1 लाख 9 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला गया. डीटीओ ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola