खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय में संचालित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में संचालित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को भरत राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, निदेशक डॉ पवन कुमार व प्राचार्य शांतनु डे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, रेलवे के सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह समेत काफी संख्या में रेल कर्मी उपस्थित थे. चार महिलाओं ने खाया कीटनाशक लातेहार. स्वतंत्रता दिवस पर चार महिलाओं ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सभी ने पारिवारिक विवाद के कारण कीटनाशक दवा खाया है. इन चार लोगों में सभी महिलाएं हैं, जिसमें बाजकुम की सुमित्रा देवी, गारू प्रखंड की पूर्णिमा देवी, मुक्का की ललिता देवी और जालिम की बाजो देवी शामिल है. घटना के बाद सभी महिलाओं को उनके परिजन सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. डाॅ ने बताया की सभी महिलाओं की स्थिति सामान्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola