ePaper

खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

Updated at : 16 Aug 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी हुए सम्मानित

प्रखंड मुख्यालय में संचालित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय में संचालित शांति निकेतन पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले सभी प्रतिभागियों को भरत राम, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, निदेशक डॉ पवन कुमार व प्राचार्य शांतनु डे प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर जिप सदस्य संतोषी शेखर, रेलवे के सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह समेत काफी संख्या में रेल कर्मी उपस्थित थे. चार महिलाओं ने खाया कीटनाशक लातेहार. स्वतंत्रता दिवस पर चार महिलाओं ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सभी ने पारिवारिक विवाद के कारण कीटनाशक दवा खाया है. इन चार लोगों में सभी महिलाएं हैं, जिसमें बाजकुम की सुमित्रा देवी, गारू प्रखंड की पूर्णिमा देवी, मुक्का की ललिता देवी और जालिम की बाजो देवी शामिल है. घटना के बाद सभी महिलाओं को उनके परिजन सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. डाॅ ने बताया की सभी महिलाओं की स्थिति सामान्य है. मैत्री मैच में राजहरा ने तेतरियाखांड़ एकादश को हराया बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसिया गांव में स्वतंत्रता दिवस पर तेतरियांखांड़ कोल परियोजना एकादश व राजहरा परियोजना एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेला गया. राजहरा एकादश के कप्तान जीएम मनीष कुमार व तेतरियांखांड़ एकादश की कप्तानी परियोजना पदाधिकारी जयप्रकाश रावत कर रहे थे. इस रोमांचक मुकाबले में राजहरा एकादश ने 20 रनों से तेतरियांखांड़ एकादश की टीम को हरा दिया. राजहरा एकादश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए12 ओवर में 102 रन बनाया. इसमें धीरज कुमार ने 26 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेतरियांखांड़ एकादश की टीम 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. सबसे अधिक 25 रन बसंत कुमार ने बनाये. वहीं डिस्पैच ऑफिसर अजीत बहेरा ने 20 रन बनाये. बावजूद वे मैच जीता नहीं पाये. अंत में विजेता व उपविजेता टीम को मनीष कुमार ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola