ePaper

गुजरात से पहुंचा विनोद का शव, अंतिम संस्कार

Updated at : 06 May 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात से पहुंचा विनोद का शव, अंतिम संस्कार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के प्रयास व गुजरात सरकार की तत्परता से मंगलवार की दोपहर बाद जमीरा गांव निवासी विनोद यादव का शव गांव पहुंचा.

विज्ञापन

चंदवा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के प्रयास व गुजरात सरकार की तत्परता से मंगलवार की दोपहर बाद जमीरा गांव निवासी विनोद यादव का शव गांव पहुंचा. प्रतुल शाहदेव मृतक के घर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि बिनोद यादव की मौत के बाद गुजरात सरकार ने तत्परता दिखायी है. पलायन यहां की गंभीर समस्या है. राज्य सरकार को इस दिशा में कार्य करने की जरूरत है. इधर, मंगलवार की देर शाम धर्मवती नदी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. पुत्र रवि यादव ने मुखाग्नि दी. ज्ञात हो कि विनोद यादव दो वर्ष पूर्व काम करने गुजरात स्थित भरूच जिला अंतर्गत बगरा गांव गया था. वहां उसका निधन हो गया. परिजन शव लाने में असमर्थ थे. इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात सचिवालय व भरूच के जिला अधिकारी से समन्वय स्थापित कर मदद की. मौके पर भाजपा के आशीष सिंह, रोहित शाहदेव, मनोज यादव, कुशेश्वर यादव, अनिल यादव, रवींद्र यादव, बैजू मुंडा, सुरेंद्र यादव समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola