वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेंजर को हटाने की मांग

Updated at : 19 Mar 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेंजर को हटाने की मांग

वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, रेंजर को हटाने की मांग

विज्ञापन

गारू़ पलामू व्याघ्र परियोजना के बारेसांढ़ वन क्षेत्र कार्यालय में गुरुवार को ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर वन विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. ललमटिया खेल स्टेडियम से निकला विरोध मार्च वन क्षेत्र कार्यालय पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने तीन घंटे तक घेराव कर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी फर्जी मुकदमों की जांच, सेवा विस्तार पर आये रेंजर को हटाने, स्थानीय लोगों को रोजगार देने, फायर फाइटिंग टीम का बकाया भुगतान करने और वनरक्षियों के नियमित तबादले की मांग कर रहे थे. विस्थापन और मशीनीकरण पर नाराजगी : लाटू गांव के संजीत कोरवा और मुन्ना कोरवा ने विस्थापन नीति पर असंतोष जताते हुए कहा कि बैठकों में सभी ग्रामीणों को शामिल नहीं किया गया. कुजरूम के फिलमोन उरांव ने मशीनों के बजाय मजदूरों से काम कराने की वकालत की. वहीं, दौना के राजेश बृजिया, इलियास व सेबेस्तयनी तेलरा ने जेसीबी से काम कराने के विरोध में प्रदर्शन में हिस्सा लिया. जिप सदस्य जीरा देवी ने सवाल उठाया कि आखिर वनरक्षी लंबे समय से एक ही रेंज में क्यों जमे हुए हैं. अधिकारियों ने कहा : प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने प्रभारी वनपाल परमजीत तिवारी को उप निदेशक कुमार आशीष के नाम ज्ञापन सौंपा. उप निदेशक ने स्पष्ट किया कि रेंजर का तबादला राज्य सरकार का विषय है, उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है. इधर, रेंजर तरुण कुमार सिंह ने कहा कि उनकी सख्त कार्रवाई से वन माफियाओं में दहशत है, इसलिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है. उप निदेशक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola