साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील

Updated at : 19 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील

साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील

विज्ञापन

लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिला वासियों को निर्बाध रूप से गैस उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को उपायुक्त ने गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इसी क्रम में शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर अवस्थित साक्षी भारत गैस एजेंसी के कार्यालय को उपायुक्त के निर्देश के बाद सील कर दिया गया.

दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर गिरी गाज : इस संबंध जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि उक्त एजेंसी द्वारा कोई अद्यतन जानकारी नहीं दी जा रही थी. एजेंसी से उज्जवला गैस व अन्य गैस उपभोक्ताओं की सूची संख्या और अन्य वांछित दस्तावेजों की मांग की गयी थी. जो एजेंसी समय पर उपलब्ध नहीं करा पाया.

व्यवसायिक परिसरों और होटलों में होगी सघन जांच : उन्होंने बताया कि जिले में कमर्शियल गैस कनेक्शनों की भी जांच की जायेगी. कहा कि होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने की सूचना भी मिल रही है. ऐसे होटल व अन्य व्यवसायिक परिसरों की जांच की जायेगी. उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त रसोई गैस है, इसे लेकर उपभोक्ताओ को पैनिक होने की जरूरत नहीं है. विक्रम संवत नववर्ष पर निकाली गयी रैली

गारू. प्रखंड मुख्यालय के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं एवं एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं द्वारा विक्रम संवत नववर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष पर रैली निकाली गयी. रैली मुख्य बाजार से होते हुए धांगर टोला, हिसाग गांव से वापस बाजार आकर विसर्जन किया गया. रैली में नववर्ष विक्रम संवत अमर रहे, नववर्ष की जय, नववर्ष मंगलमय हो आदि नारे लगाये जा रहे थे, रैली में मिथिलेश प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, मंजू देवी, सविता देवी, निभा देवी, मनोज प्रसाद, राजेश कुमार, सुधीर सिंह, अजीत उरांव समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व महिलाएं शामिल थे. वहीं, नववर्ष के पहले दिन नवरात्र पर कई घरों में कलश स्थापित किया गया. प्रखंड मुख्यालय के कई मंदिरों में नववर्ष को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए लगी रही. मौके पर वनवासी कल्याण के प्रभारी अनिल पाठक, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंगल उरांव, विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता रामकुमार उरांव समेत कई आचार्य शामिल थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola