माओवादी मृत्युंजय व बबलू की निशानदेही पर हथियार व कारतूस बरामद

Updated:
विज्ञापन
माओवादी मृत्युंजय व बबलू की निशानदेही पर हथियार व कारतूस बरामद

माओवादी मृत्युंजय व बबलू की निशानदेही पर हथियार व कारतूस बरामद

विज्ञापन

लातेहार ़ भाकपा माओवादी के 10 लाख का इनामी मृत्युंजय भुईयां व बबलू राम की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद किया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि पुलिस ने गत दिनों माओवादी मृत्युंजय भुईयां और दो लाख के इनामी बबलू राम की गिरफ्तारी के बाद न्यायालय से इन दोनों को पांच दिनों के रिमांड पर लिया था. रिमांड के दौरान दोनों की निशानदेही पर गारू थाना क्षेत्र की मिर्चईया जंगल में जमीन के अंदर छुपाकर रखे गये हथियार, कारतूस और मैगजीन बरामद किया गया. रिमांड अवधि में पूछताछ के दौरान मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 70 जिंदा कारतूस, तीन मैगजीन और एक पोच बरामद किया गया है. वहीं बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल, एक 30 बोर के कार्बाइन राइफल, 100 जिंदा गोलियां, दो चितकबरा रंग का पोच बरामद किया गया है. एसपी ने आगे बताया कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल माओवादी गतिविधियों में किया जाता था. पुलिस ने बरामद हथियारों के नंबरों का मिलान पुलिस से लूटे गये हथियारों से कर रही है. पुलिस संगठन के अन्य सदस्यों की तलाश में छापामारी अभियान चला रही है. इस अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी मो यकीन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, विकासेंदु त्रिपाठी व श्यामलाल तथा सेट-137 छिपादोहर, सेट-2 बारेसाढ़, सेट-147 गारू, सेट-140 महुआडांड़ तथा सेट-1 पुलिस लाइन के सशस्त्र जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola