मैला पिलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

मैला पिलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
महुआडांड़़ नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में एक वृद्ध को डायन बताकर मैला पिलाने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नेतरहाट थाना कांड संख्या 06/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने छतना मुंडा, धनेश्वर मुंडा, कृष्णा मुंडा समेत छह नामजद और 15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. पुलिस बैठक में शामिल सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्होंने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है. नेतरहाट पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस टीम ने चश्मदीदों और पीड़ित परिवार का बयान दर्ज किया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने वालों और अंधविश्वास के नाम पर किसी के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. क्या है मामला : मंगलवार को दौना गांव में एक बैठक बुलायी गयी थी. इसमें पीड़ित वृद्ध फुदन मुंडा पर डायन होने का आरोप लगाया गया था. बैठक में उन्हें जबरन मैला पिलाया गया. आरोपियों का मानना था कि गांव में हुई एक सड़क दुर्घटना के पीछे वृद्ध का कथित जादू-टोना जिम्मेदार है. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची जल सहिया हीना देवी के साथ भी मारपीट की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




