कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
लातेहार ़ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इसमें गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. रेट लिस्ट और लाइसेंस प्रदर्शित करना अनिवार्य : उपायुक्त ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने लाइसेंस का अद्यतन रखें तथा उसे निर्धारित स्थान पर प्रदर्शित करें. साथ ही सभी एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए स्पष्ट एवं अद्यतन रेट लिस्ट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. ई-केवाइसी और उपभोक्ताओं का सत्यापन : उपायुक्त ने ई-केवाइसी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने एजेंसियों को अपने उपभोक्ताओं की अद्यतन सूची संधारित रखने तथा बुकिंग नंबर को सक्रिय एवं सुचारू रखने का भी निर्देश दिया है. कालाबाजारी पर सख्त नाराजगी और कार्रवाई की चेतावनी : इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि इस प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियां निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्य करें. उपायुक्त ने सभी प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया है कि वे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की स्थिति में त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. मौके पर एसडीओ अजय कुमार रजक व बिपिन कुमार दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




