पुलिस ने ट्रक से 200 पैकेट गांजा बरामद किया

पुलिस ने ट्रक से 200 पैकेट गांजा बरामद किया
लातेहार ़ लातेहार के पास से एक ट्रक (यूपी26टी-7820) में अवैध रूप से छुपा कर ले जा रहे गांजा की एक बड़ी खेप पुलिस जब्त की है. उक्त ट्रक पर भूसा लदा था और उसी बोरी में गांजा छिपा कर रखा गया था. एसपी ने आगे बताया कि एक ट्रक से अवैध रूप से गांजा ले जाया जा रहा है. इसकी जानकारी मिली थी. इसी सूचना पर रांची-मेदनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम व पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा, सअनि राहुल सिन्हा के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस ने एनएच के किनारे एक होटल के सामने खड़े एक वाहन की जांच की. जिसमें भूसा का बोरी लदा हुआ था. पुलिस ने ट्रक की गहनता से जांच करने पर उसमें छिपा कर रखे गये 200 गांजा का पैकेट बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गांजा के पैकेट की वजन की जा रही है. उसके बाद ही इसके बाजार मूल्य का आंकलन किया जायेगा. पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तार के लिए छापामारी कर रही है. साइडिंग संचालक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
चंदवा़ लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवा पुलिस की टीम ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर चंदवा थाना कांड संख्या 50/26 के आरोपी महमूद मियां पिता शमसुद्दीन मियां (चकला, चंदवा) को गिरफ्तार कर मंडल कारा भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बिराटोली कोल साइडिंग संचालक से अमन श्रीवास्तव गैंग के नाम से रंगदारी की मांग की गयी थी. उक्त मामले में महमूद मियां के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद उक्त कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने बताया कि महमूद मियां के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अभियान में पुअनि अजीत कुमार, राधे श्याम, राकेश महतो, संतदेव यादव समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




