ताइक्वांडो नेशनल प्रतियोगिता में विभा का चयन

Published by : DEEPAK Updated At : 25 Jul 2025 11:06 PM

विज्ञापन

नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर- 19 मे भाग लेने के लिए विभा रानी शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हुई है.

विज्ञापन

लातेहार. नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता अंडर- 19 मे भाग लेने के लिए विभा रानी शुक्रवार की सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हुई है. ज्ञात हो कि लातेहार जिले से मात्र एक खिलाड़ी विभा रानी का नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है. विभा जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव की पुत्री है. श्री उरांव ने बताया कि नेशनल के लिए चयनित सभी खिलाड़ी 26 से 30 जुलाई तक कोचिंग कैंप केवी टाटा नगर में रहेंगी. इसके बाद 30 जुलाई को बेंगलुरु कर्नाटक के लिए रवाना किया जायेगा. यहां दो से छह जुलाई तक नेशनल प्रतियोगिता में चयनित सभी खिलाड़ी भाग लेंगे. नेशनल प्रतियोगिता केवी नंबर वन जलाहली बंगलुरू मे आयोजित है. मौके पर मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि लातेहार जिले से एक मात्र विभा रानी का नेशनल प्रतियोगिता में चयन होना निश्चित रूप से जिले के लिए गर्व की बात है. उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को भी विभा रानी से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने विभा को बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रौशन करने की बात कही. मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक, केंद्रीय विद्यालय लातेहार की शिक्षक नंदनी किरण, सुनील प्रसाद व अख्तर अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola