ePaper

लगातार बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, किसानों को आर्थिक नुकसान

Updated at : 06 Oct 2025 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
लगातार बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, किसानों को आर्थिक नुकसान

लगातार बारिश से सब्जी की फसल बर्बाद, किसानों को आर्थिक नुकसान

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है. खेतों में जलजमाव के कारण टमाटर, भिंडी, बैंगन, लौकी, करेला समेत अन्य सब्जियों की फसल सड़ने लगी है. इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है. अरकोसा गांव के किसान सोमरा उरांव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया है, जिससे पौधे पीले पड़कर गलने लगे हैं. कई जगहों पर कीट रोग भी फैलने लगे हैं. जिन किसानों ने सब्जियों की तुड़ाई शुरू की थी, उन्हें भी फसल मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है क्योंकि ग्रामीण सड़कों की हालत खराब है. किसानों का कहना है कि इस साल मौसम की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है और लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है. उन्होंने प्रशासन से राहत और तकनीकी सहायता की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से निपटने के उपाय किये जा सकें. वहीं, कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था करें और फसलों में रोग नियंत्रण के लिए आवश्यक छिड़काव करें. लगातार बारिश ने जहां मौसम को ठंडा किया है, वहीं सब्जी उत्पादकों की चिंता और बढ़ा दी है, जिससे उनकी आमदनी पर गंभीर असर पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola